,

एक पेड़ मां के नाम के तहत मण्डलायुक्त ने अपने बेटे के साथ आवास पर लगाया वृक्ष

** बदलता स्वरूप गोण्डा। वृक्षारोपण महाअभियान 2024 के तहत पेड़ लगाओ और पेड़ बचाओ का संदेश देते हुए “एक पेड़ मां के नाम” के तहत मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील ने अपने शासकीय आवास पर अपने सुपुत्र कुशग्र भूषण के साथ वृक्ष लगाया। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी भी उपस्थित रहे। मण्डलायुक्त ने…

1 minute

Read Time

** बदलता स्वरूप गोण्डा। वृक्षारोपण महाअभियान 2024 के तहत पेड़ लगाओ और पेड़ बचाओ का संदेश देते हुए “एक पेड़ मां के नाम” के तहत मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील ने अपने शासकीय आवास पर अपने सुपुत्र कुशग्र भूषण के साथ वृक्ष लगाया। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी भी उपस्थित रहे। मण्डलायुक्त ने वृक्ष लगाकर जनपद वासियों से अपील की है कि जनपद की आबादी के अनुसार हर व्यक्ति ‘वृक्षारोपण महाभियान’ का हिस्सा बनकर अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाए। वृक्ष हमें गर्मियों में छाया प्रदान करते हैं साथ ही पर्यावरण भी शुद्ध बना रहता है। सभी लोग वृक्ष लगाने के बाद उसको ना भूले बल्कि उसका ध्यान रखें। अपने बच्चों की तरह उसकी देखभाल करें जिससे कि पेड़ फल फूल सके और बड़ा हो सके।