*बदलता स्वरूप गोण्डा। शासन के निर्देशानुसार बुधवार को जिला पंचायत सभागार में जनपद के नव नियुक्त 100 लेखपालों को जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, तथा सांसद प्रतिनिधि गोण्डा ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। इसके साथ ही प्रदेश में कुल 7720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद के 100 नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पर वितरित किया गया है इसके साथ ही शेष नवनियुक्त लेखपालों को तहसील मुख्यालय से नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जनपद के चारों तहसीलों से 25-25 लेखपालों को जिला पंचायत सभागार में बुलाया गया था जिन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। लोक भवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा वितरित किया गया। जिसका लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में देखा गया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, अपर जिलाधिकारी चंद्रशेखर, उपजिलाधिकारी गोंडा सदर अवनीश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मनकापुर यशवंत राव, उपजिलाधिकारी कर्नलगंज भारत भार्गव, तथा तहसीलदार तरबगंज, तहसीलदार कर्नलगंज मनीष कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
196 लेखपालों को मिला नियुक्ति पत्र**अध्यक्ष, जिलाधिकारी, तथा सांसद प्रतिनिधि गोण्डा ने लेखपालों को दिया नियुक्ति पत्र*
*बदलता स्वरूप गोण्डा। शासन के निर्देशानुसार बुधवार को जिला पंचायत सभागार में जनपद के नव नियुक्त 100 लेखपालों को जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, तथा सांसद प्रतिनिधि गोण्डा ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। इसके साथ ही प्रदेश में कुल 7720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद के 100…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





