, ,

नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने वालागिरफ्तार*

*बदलता स्वरूप गोंडा नाबालिक लड़की के साथ दुराचार करने वाला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। थाना परसपुर क्षेत्र के अन्तर्गत नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसला कर भगा ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। वादी की तहरीर के आधार पर थाना परसपुर में मु0अ0सं0-33/2024, धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत…

1 minute

Read Time

*बदलता स्वरूप गोंडा नाबालिक लड़की के साथ दुराचार करने वाला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। थाना परसपुर क्षेत्र के अन्तर्गत नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसला कर भगा ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। वादी की तहरीर के आधार पर थाना परसपुर में मु0अ0सं0-33/2024, धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। पीड़िता के बयान के आधार पर अभियोग में धारा 366, 376 भादवि व 3/4 पाॅक्सो एक्ट की बढोत्तरी किया गया। आज वांछित अभियुक्त राजन कुमार गौतम पुत्र स्व0 राम चन्दर उर्फ चिरकूट निवासी वरईनपुरवा भटनईया थाना करनैलगंज गोण्डा को थाना परसपुर के द्वारा पचईपुरवा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।