बदलता स्वरूप गोंडा। विधानसभा के उप चुनाव में उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलोर के साथ ही हिमांचल प्रदेश की देहरा और नालागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी।जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रमुख नेताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि बीजेपी सरकार की विभाजन कारी नीतियों के साथ ही मंहगाई, बेरोजगारी से आम जन त्राहि त्राहि कर रहा है, बार बार पर्चा लीक से छात्र अवसाद में हैं, महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ा है, श्रमिक वर्ग का हाल बुरा है, देवभूमि उत्तराखंड और हिमाचल विधान सभा उप चुनाव के नतीजे स्पष्ट कर रहे हैं कि आने वाले हर चुनाव में भाजपा को जनता ने हटाने का मन बना लिया है और पूरे देश में इंडिया गठबंधन की नीतियों के साथ ही राहुल गांधी की मुहब्बत की दुकान पर लोग आकर्षित हैं। इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुभाष पांडे, सेवादल अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला, प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, सभासद शाहिद अली कुरेशी, वाजिद अली, तैय्यब अली, अरविंद शुक्ला, ओम प्रकाश गौतम सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal