बदलता स्वरूप गोण्डा। सांसद गोण्डा के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा के माता के निधन पर केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे बदल के निवासी एवं सांसद गोंडा व केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के प्रतिनिधि की माता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, राजेश राय चंदानी, राजकुमार दुबे झोगे, संदीप पाण्डेय, राम बदल मिश्रा ब्लाक प्रमुख मुजेहना, बच्चा मिश्र संजय पाण्डेय, अमरेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal