*बदलता स्वरूप गोण्डा। प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। उसी क्रम में जनपद गोंडा में 53,73,024 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य मिला। जिसमें 53,89,299 पौधे जनपद में रोपित किये गए। गोण्डा के रामगढ़ टिकरी परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, नोडल अधिकारी कंचन वर्मा, विधायक मनकापुर, तरबगंज, मेहनौन, गौरा तथा गोण्डा सदर की गरिमामयी उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विकासखंड बेलसर की ग्राम पंचायत अकौनी के आयुष वन में “एक पेड़ माँ के नाम” पौधारोपण सांसद कैसरगंज, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक तरबगंज, विधान परिषद सदस्य, नोडल अधिकारी कंचन वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली, प्रभागीय वनाधिकारी तथा अन्य सभी संबंधित अधिकारीगणों ने वृक्षारोपण किया। पूरे कार्यक्रम की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश वृक्षारोपण कार्यक्रम में मौजूद रही। वहीं कार्यक्रम के दौरान वहां पर उपस्थित विद्यालयों के छात्र-छात्रायें एनसीसी, स्काउट एण्ड गाइड सहित अन्य बच्चों को भी पौधों का वितरण माननीय केन्द्रीय राज्यमंत्री, नोडल अधिकारी, विधायकगण, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कराया गया। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने इस मौके पर कहा कि आज के विशेष अभियान में जितने भी पेड़ लगाए गए है, उन सभी पेड़ों को जिंदा रखा जाए उनकी समय से देखभाल हो। समय-समय पर अधिकारी भी उसकी देख-रेख करते रहे। उन्होंने कहा प्रत्येक विद्यालय के एक छात्र एवं छात्रा को पौधे लगाने की जिम्मेदारी दे दी जाए और सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जितना अधिक वृक्षारोपण होगा वातावरण उतना ही सुंदर होगा। उन्होंने लोगों से फलदार छायादार औषधीय वृक्ष लगाने की भी अपील की। इस मौके पर मौजूद नोडल अधिकारी ने भी सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वृहद अभियान में जो पौधे लगाए गए हैं उनके सुरक्षा हेतु पर्याप्त इंतजाम किये जायें। सभी पौधों की जियो टैगिंग हो उनको पर्याप्त मात्रा में खाद पानी भी उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर नोडल अधिकारी श्रीमती कंचन वर्मा, महानिदेशक स्कूल शिक्षा उ०प्र०, मा० विधायक मनकापुर, तरबगंज, मेहनौन, गौरा तथा गोण्डा सदर, मुख्य वन संरक्षक, इको डेवलमेंट उ०प्र०, मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव पूर्वी गोण्डा, वन संरक्षक देवीपाटन वृत्त गोण्डा, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी एम.अरून्मोली, प्रभागीय वनाधिकारी पंकज कुमार शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी मनकापुर, एसडीईएओ वन विभाग सुदर्शन, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्रशेखर, अन्य सभी जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभाग के अधिकारीगणों द्वारा पौधे लगाए गए।

