बदलता स्वरूप गोण्डा। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के तत्वाधान में लखनऊ मंडल के गोंडा में भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस इंजीनियरिंग शाखा अध्यक्ष बीरबल माझी की अध्यक्षता में विश्वकर्मा भवन कार्यालय पर मनाया गया। जिसमें मुख्य वक्ता भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई गोंडा के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रभान दत्त दुबे और सहायक मंत्री शोभाराम वर्मा रहे। कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के सहायक महामंत्री सुनील विश्वकर्मा सहायक मंडल मंत्री संजय प्रताप सिंह और लोको शेड शाखा मंत्री ऋग प्रसाद जी के द्वारा भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जीवन परिचय और उनके द्वारा राष्ट्रहित उद्योगहित और श्रमिक हित में किए गए अनेकों संघर्षों, सफलताओं के बारे में सभी कार्यकर्ताओं कर्मचारियों को अवगत कराया। उपरोक्त कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई गोंडा के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रभान दत्त दुबे सहायक मंत्री शोभाराम वर्मा पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के सहायक महामंत्री सुनील विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल सहायक मंडल मंत्री संजय प्रताप सिंह लोको शेड शाखा मंत्री ऋग प्रसाद के सी यादव राजकुमार गुप्ता उमेश चतुर्वेदी इंजीनियरिंग शाखा अध्यक्ष बीरबल माझी सहायक मंत्री विनीत कुमार शुक्ला राकेश कुमार यादव अरविंद कुमार गोकुल कुमार ओमप्रकाश के साथ-साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal