बदलता स्वरूप गोण्डा। 19 जुलाई 2024 को समय करीब 2ः00 बजे थाना परसपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि राजाटोला निवासी ओमप्रकाश सिंह को चुनावी रंजिश के चलते विपक्षीगणों ने धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया गया है। जिसकी अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी है। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ घटलास्थल पर पहुॅचकर निरीक्षण किया गया। मृतक के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया। फील्ड यूनिट/डाॅग स्क्वायड को घटना स्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। मृतक के पत्नी श्रीमती नीलम सिंह की लिखित तहरीर पर थाना परसपुर में 04 नामजद व 01 अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा घटना के शीघ्र सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष परसपुर को अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। जिसमें से पुलिस टीम द्वारा पूर्व में 03 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा शेष अभियुक्तगण की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था। आज थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त सूरज सिंह को भौरीगंज मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त उदयभान सिंह उर्फ लल्लन व मृतक ओमप्रकाश द्वारा 2023 मे सभासद का चुनाव लड़ा गया था। चुनाव उपरान्त इन दोनो के मध्य मारपीट हुई थी। उसी चुनावी रंजिश के चलते अभियुक्त उदयभान सिंह उर्फ लल्लन सिंह अपने बेटों व रोहित सिंह उर्फ बाबा के साथ मिलकर षडयंत्रपूर्वक उक्त घटना को कारित किया था।
हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बदलता स्वरूप गोण्डा। 19 जुलाई 2024 को समय करीब 2ः00 बजे थाना परसपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि राजाटोला निवासी ओमप्रकाश सिंह को चुनावी रंजिश के चलते विपक्षीगणों ने धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया गया है। जिसकी अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी है। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





