, ,

जानलेवा हमला करने वाले गिरफ्तार*

*बदलता स्वरूप गोण्डा। दिलीप कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 प्रहलाद प्रसाद गुप्ता निवासी ददुआ बाजार मकार्वीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि 14 जून 2024 को मेरा भतीजा विशाल गुप्ता पानी लेने बरियारपुरवा जा रहा था की विपक्षीगण पुरानी रंजीश को लेकर भद्दी भद्दी गाली देते हुए…

1 minute

Read Time

*बदलता स्वरूप गोण्डा। दिलीप कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 प्रहलाद प्रसाद गुप्ता निवासी ददुआ बाजार मकार्वीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि 14 जून 2024 को मेरा भतीजा विशाल गुप्ता पानी लेने बरियारपुरवा जा रहा था की विपक्षीगण पुरानी रंजीश को लेकर भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की नियत से लोहे की राड से सिर पर वार कर दिया, जिससे गम्भीर चोटे आयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में 03 अभियुक्तों के विरूद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज वांछित अभियुक्त आलम पुत्र नूर आलम निवासी बरियारपुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को साहबगंज स्टेशन रोड़ दुर्गामन्दिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।