, ,

अवैध पिस्टल के साथ हमलावर गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। चुनावी रंजिश को लेकर अवैध पिस्तौल के सहारे हमलावर आरोपी नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। 5 अगस्त को वीरेन्द्र कुमार शुक्ला निवासी ग्राम पथवलिया लखनऊ रोड़ थाना कोतवाली नगर द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी संतोष कुमार पाण्डेय राजनीतिक रंजिशन को लेकर माँ बहन की…

1 minute

Read Time


बदलता स्वरूप गोंडा। चुनावी रंजिश को लेकर अवैध पिस्तौल के सहारे हमलावर आरोपी नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। 5 अगस्त को वीरेन्द्र कुमार शुक्ला निवासी ग्राम पथवलिया लखनऊ रोड़ थाना कोतवाली नगर द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी संतोष कुमार पाण्डेय राजनीतिक रंजिशन को लेकर माँ बहन की भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की नियत से पिस्टल लेकर हमलावर हो गया। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर अवैध पिस्टल को कब्जे में लेकर अभियुक्त संतोष कुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 लक्ष्मीनरायण पाण्डेय निवासी मालवीय नगर निकट गाँधीपार्क थाना को0 नगर जनपद गोण्डा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।