,

भा.कि.यू. लोकशक्ति की पंचायत संपन्न, सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपानितिश कुमार तिवारी

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में 7 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की तहसील जमुनहा के परिसर में पंचायत संपन्न हुई। इस पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और एक 7 सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी जमुनहा को सौंपा गया। जिसमें जमुनहा बहराइच राजमार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन करने।…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में 7 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की तहसील जमुनहा के परिसर में पंचायत संपन्न हुई। इस पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और एक 7 सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी जमुनहा को सौंपा गया। जिसमें जमुनहा बहराइच राजमार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन करने। सहारा इंडिया में किसानों व मजदूरों का जमा पैसा दिलाने। जमुनहा भवनियापुर को नगर पालिका का दर्जा दिलाने। जमुनहा भवनियापुर,बरगदहा,फत्तेहपुर बनगई में साफ-सफाई कराकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किये जाने। जमुनहा बाजार की सफाई करने के साथ बाढ़ में जो नुकसान हुआ है जिसमें कुछ किसानों का भी नुकसान हुआ है,जिनको उचित मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है। वहीं इस पंचायत में किसानों ने अपनी एकजुटता और संघर्षशीलता का परिचय दिया और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। पंचायत के समापन पर सभी किसानों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद, अनिल कुमार वर्मा, इदरीश खान, सर्वेश कुमार वर्मा, राजू गौतम, विजय कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।