बदलता स्वरुप गोण्डा। आगामी हर घर तिरंगा, बाइक रैली कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी मण्डल अध्यक्षों को भी बुलाया गया, जिला पदाधिकारियों को विधानसभावार रैली तथा संपर्क में लगाया गया है।भाजपा संगठन द्वारा जन प्रतिनिधियों के शामिल होने का निर्देश भी तेतृत्व द्वारा प्राप्त हुआ है। उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम ने युवा मोर्चा को पूरे मनोबल से अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया है तथा मुख्यातिथि क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र प्रेम अग्रहरी ने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को संगठित होकर अभियान को गति देने पर जोर दिया,कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक गुप्ता युवाओं में हुंकार जोश भरते हुए कार्यकर्ताओं को हर विधानसभा में बढ़-चढ़कर व अन्य युवाओं के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए कहा कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनीत सिंह ने किया भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुपम मिश्रा की भी उपस्थिति कार्यक्रम संयोजक के रूप में रही। इस अवसर पर चंद्रकांत तिवारी, अभिषेक शुक्ला, विनय वर्मा, अभिषेक सिंह, राजकुमार, वीरेंद्र यादव, मनोज मिश्रा, प्रमोद, हरिओम, अमर पाठक, अंशु गोस्वामी, कृष्णा, राजनाथ सिंह, अमरजीत नाग, शेखर, आनंद मिश्रा, मदन सिंह, विजय उपाध्याय, आदित्य, राकेश मौर्य, अंश सिंह आदि मौजूद रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal