,

एसपी ने सांसद, विधायक व उनके प्रतिनिधियों से गोष्टी के माध्यम से लिए कई महत्वपूर्ण कानूनी सुझाव

**बदलता स्वरूप गोण्डा। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जनपद के सांसद व विधायकगणों एवं उनके जनप्रतिनिधियों के साथ जनहित एवं कानून व्यवस्था से संबंधित बिन्दुओं पर मासिक विचार विमर्श गोष्ठी की। विचार विमर्श के दौरान जनप्रतिनिधिगण द्वारा जनपद गोण्डा के खोड़ारे थाना अन्तर्गत गौरा चौकी को थाना…

2 minutes

Read Time

**बदलता स्वरूप गोण्डा। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जनपद के सांसद व विधायकगणों एवं उनके जनप्रतिनिधियों के साथ जनहित एवं कानून व्यवस्था से संबंधित बिन्दुओं पर मासिक विचार विमर्श गोष्ठी की। विचार विमर्श के दौरान जनप्रतिनिधिगण द्वारा जनपद गोण्डा के खोड़ारे थाना अन्तर्गत गौरा चौकी को थाना बनाये जाने के सम्बन्ध में भेजे गये प्रस्ताव, थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत सरयूघाट पुलिस चौकी को थाना बनाये जाने एवं थाना कर्नलगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी बालपुर को थाना बनाये जाने के सम्बन्ध में प्रस्ताव भेजने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। इस सम्बन्ध में जनप्रतिनिधिगण को अवगत कराया गया है थाना खोड़ारे अन्तर्गत पुलिस चौकी गौरा को थाना बनाये जाने का प्रस्ताव शासन को वर्ष 2023 में प्रेषित किया जा चुका है जो वहां लंबित है तथा जनप्रतिनिधियों के स्तर से पैरवी होने पर उक्त कार्य में तेजी आ जायेगी। पुलिस चौकी सरयूघाट को थाना बनाये जाने के सम्बन्ध में अपेक्षित कार्यवाही पूर्ण कराये जाने की कार्यवाही प्रचलित है। जिसके पूरा होते ही प्रस्ताव द्वारा उचित माध्यम शासन को भेजा जाएगा। विधायक कटरा बाजार द्वारा अवगत कराया गया कि थाना कर्नलगंज क्षेत्रान्तर्गत चौकी बालपुर को थाना बनाये जाने के सम्बन्ध में 20 वर्ष पूर्व प्रस्ताव भेजा गया था जिसके सम्बन्ध में वर्तमान स्थिति की जानकारी की जानी चाहिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि पुनः समीक्षा कर शीघ्र ही प्रस्ताव भेजा जायेगा। गोष्ठी में जनपद की कानून व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली पर भी विस्तृत चर्चा की गयी। विचार विमर्श के दौरान समस्त जनप्रतिनिधियों ने कानून व्यवस्था के संबंध में अपने–अपने विचार व्यक्त किये तथा कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु अपने – अपने सुझाव भी दिये। जिस पर अमल करने एवं कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वस्त किया गया। गोष्ठी के दौरान विधायक गौरा प्रभात वर्मा, विधायक कटरा बावन सिंह, विधायक मेहनौन विनय द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, विधान परिषद सदस्य गोण्डा अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, सांसद गोण्डा प्रतिनिधि राजेश सिंह, सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि संजीव सिंह एवं विधायक सदर प्रतिनिधि अजय सिंह उपस्थित रहे।