बदलता स्वरूप अयोध्या। राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ भारत का राष्ट्रीय जिला स्तरीय चुनाव संघ कार्यालय ऋण मोचन चौराहा अयोध्या धाम में अयोध्या में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें उपस्थित अभिकर्तागणों ने कुलदीप नारायण पाण्डेय को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा, आदित्य नारायण ठाकुर को महामंत्री, जयशंकर शुक्ला रामनाथ वर्मा तथा सुभाष दूबे को उपाध्यक्ष, विवेक अग्रवाल कोषाध्यक्ष शीतला गुप्ता, मनोज जायसवाल को संगठन मंत्री, संतोष गुप्ता, विश्वनाथ प्रजापति एवं श्रीराज को मंत्री पद हेतु चुना गया। सभी सदस्यों ने संगठन के नियमों को ध्यान रखते हुए संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने की बात स्वीकार किया।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal