नितिश कुमार तिवारीबदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए भक्तों ने मंदिरों और पंडालों को बेहद मनमोहक ढंग से सजाया है। हर जगह भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियों में भक्तजन मग्न हैं। वहीं जमुनहा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत श्री राम जानकी मंदिर जमुनहा,बनगई,पटना, तिघरवा सहित क्षेत्र में विशेष रूप से सजावट की गई है। यहां आज रात को संसार के रचैया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर में आकर्षक झांकियां, रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों की सजावट के साथ भक्तों की भीड़ उमड़ी है। भक्तजनों ने भजन-कीर्तन और भगवान श्री कृष्ण के गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया है। जमुनहा के इस मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी जन्माष्टमी का पर्व विशेष उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालु भी भगवान के दर्शन और उनके जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। भगवान श्री कृष्ण के जन्म की प्रतीक्षा में मंदिर परिसर में भक्तों का उत्साह चरम पर है, और आधी रात को भगवान श्री कृष्ण का जन्म होते ही मंदिर में घंटियों की गूंज और भक्तों के जयकारे गूंज उठेंगे।
भक्तों ने सजाए मंदिर और पंडाल, क्षेत्र में विशेष उत्सव
नितिश कुमार तिवारीबदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए भक्तों ने मंदिरों और पंडालों को बेहद मनमोहक ढंग से सजाया है। हर जगह भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियों में भक्तजन मग्न हैं। वहीं जमुनहा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत श्री राम जानकी मंदिर जमुनहा,बनगई,पटना, तिघरवा सहित…
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





