विश्वनाथ शुक्लाबदलता स्वरूप अयोध्या। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम रही। घर-घर लड्डू गोपाल की मनमोहक झांकियां सजाई गईं। भजन-कीर्तन और पूजन में श्रद्धालु डूबे रहे। छोटे बच्चों को बाल श्रीकृष्ण के रूप में सजाकर आराधना की। जिले के सभी थानों पर भंडारे और प्रसाद वितरण के आयोजन किए गए।रात में जन्मोत्सव का उल्लास चरम पर था। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की… के उद्घोष से वातावरण गूंजता रहा। ग्रामीण क्षेत्र के मठ मंदिरों को पूरी तरह से सजाया गया था लोग व्रत भी रखे थे और मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर रहे थे। जनपद के थानों पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। बच्चों के द्वारा मनमोहक झांकियां निकाली गईं कई जगह तो नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा कृष्ण लीला का मंचन भी किया गया। रात करीब 12 बजे विधि विधान से भक्तों ने श्रीकृष्ण का जन्म कराते हुए आरती उतारी और बधाइयां गाई। देर रात तक लोग दर्शन-पूजन करने में जुटे रहे। जिसमें येलो जोन प्रभारी प्रदीप सिंह चौधरी, फूलचन्द्र कसौधन, कृष्ण मुरारी पांडे,कल्लू पांडे,आलोक कुमार,नीरज तिवारी,पवन शुक्ला,राधा देवी,राम देवी,गीता कुमारी,लक्ष्मी कुमारी,सोनू कसौधन व भक्तगण शामिल रहे। उसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal