बदलता स्वरूप गोण्डा। पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित कमला पति त्रिपाठी की जयंती पर ज़िला कांग्रेस कार्यालय में पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा एक गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत चर्चा की गई।गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय कमला पति त्रिपाठी स्वतंत्रता आंदोलन में 3 साल जेल में रहे आजादी के बाद संविधान सभा के सदस्य और उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य से मंत्री और मुख्यमंत्री के साथ ही भारत सरकार के रेल मंत्री रहे। दैनिक आज और कई अन्य अखबार के पत्रकार और संपादक रहे, आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर हम उन्हें अपनी कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।उपाध्यक्ष विनय प्रकाश त्रिपाठी और महासचिव चांद खान ने स्वर्गीय कमला पति त्रिपाठी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा एक कुशल प्रशासक और जनप्रिय राजनेता के रूप में उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपना अलग स्थान कायम किया। महासचिव शाहिद अली कुरेशी सभासद और अरविंद शुक्ला ने स्वर्गीय त्रिपाठी जी को नमन करते हुए कहा कि ऐसे नेता युवा युगों तक याद किए जाएंगे।अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष सगीर खान, सेवादल के प्रदुम्न शुक्ला, अविनाश मिश्रा, जितेन्द्र तिवारी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राकेश सिंह राणा, सलीम कुरैशी, प्रदीप सिंह, अबसार अहमद, वंशी धर वर्मा, भरत द्विवेदी, हरिराम वर्मा, शिवेंद्र शर्मा सहित तमाम कांग्रेस जनों ने पूर्व मुख्यमंत्री को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई
बदलता स्वरूप गोण्डा। पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित कमला पति त्रिपाठी की जयंती पर ज़िला कांग्रेस कार्यालय में पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा एक गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत चर्चा की गई।गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





