तीज महापर्व पर प्रशासन ने कसी कमर,तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

अतुल श्रीवास्तव
बदलता स्वरूप गोण्डा। कजली तीज के महापर्व पर जहां देश के कोने-कोने के शिवालय में स्थापित भगवान शिव को श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं वहीं महिलाएं अपने पतियों के दीर्घायु हेतु निराजल ब्रत रहकर भगवान शिव व मां गौरी की आराधना करती हैं। जबकि जनपद में कजरी तीज महापर्व का विशेष महत्व है और नगर के कांवरिया मां सरयू अयोध्या धाम से तथा कर्नलगंज सरयू धाम से पैदल जल लाकर बोल बम का नारा लगाते हुए बाबा दुखहरनाथ व पृथ्वीनाथ के शिव को जलाभिषेक करते हैं। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष अनुमानित 10 लाख से अधिक कांवरिया जलाभिषेक करेंगे। जिसे लेकर सड़कों पर वेरिकेंटिग, साफ-सफाई विद्युत व्यवस्था मेडिकल स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ ही साथ नगर के प्रशासन को जगह-जगह पर मुस्तैद किया गया है। अराजक तत्वो पर पैनी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए विदाउट यूनिफॉर्म में पुलिस विभाग के लोग व महिला आरक्षी भी गस्त करती दिखेंगी, जो अराजक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखेंगी। जनपद के श्रद्धालु जगह-जगह विशाल भंडारे का आयोजन करने हेतु अपने पंडाल में कांवरियों की व्यवस्था सुगम हो जिसकी व्यवस्था करने में लगे हैं। इसी क्रम में गुरु नानक चौराहे तक सैकड़ो भंडारा स्टॉल भगवान शिव का जगराता कीर्तन भजन सुंदरकांड का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है, जिसका भी आनंद श्रद्धालु पूरी रात उठाते रहेंगे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा ने चिकित्सा उपचार हेतु रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जिला पशु चिकित्सालय के गेट पर एक स्टॉल भी लगा रखा है। साथ ही साथ सीडीओ अंकिता जैन, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, सीओ समेत जनपद के बाहर से आए हुए पुलिस प्रशासन के अधिकारी गस्त करते रहेंगे। यह पर्व जनपद का सबसे बड़ा भीड़ भाड़ वाला पर्व माना जाता है जहां लाखों लाख की संख्या में आकर कांवरिया भोले बाबा को जलाभिषेक करते हैं। वही जायसवाल समाज गोण्डा द्वारा लगाए गए भंडारे में दवाइयां की भी व्यवस्था की गई है, जहां कांवरिया जाकर अपना निशुल्क इलाज व दवाइयां प्राप्त कर सकते हैं। इतने बड़े महापर्व की व्यवस्था प्रशासन द्वारा जो की गई वह पर्याप्त दिख रही है और नगर प्रशासन व नगरवासी आशा करते हैं की कजरी तीज का यह महापर्व सकुशल संपन्न होगा जिसमें सभी की सहभागिता सुनिश्चित होगी।