विश्वनाथ शुक्ला
अयोध्या। शहीद स्मारक सेवा समिति अयोध्या द्वारा अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह पूर्व पुलिस उपाधीक्षक व प्रीतम सिंह नत पूर्व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में स्व पार्वती सिंह व माता पिता स्व माधुरी सिंह व सुरेन्द्र नाथ सिंह की याद में हवन-यज्ञ, सरयू आरती, भोज का आयोजन अयोध्या सरयू नदी के पावन तट पर शहीद स्मारक सेवा समिति मुम्बई महाराष्ट्र के संयोजक संरक्षक डॉ रवि प्रकाश सिंह ने आयोजित किया।जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रपति महामहिम द्वारा कीर्ति चक्र से सम्मानित वीर नारी ज्ञानमती यादव ने स्व पार्वती सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात अयोध्या सरयू नदी के पावन तट पर हवन-यज्ञ, सरयू आरती का आयोजन किया गया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि ज्ञानमती यादव द्वारा महन्त रघुबीर के धर्म पत्नी को साड़ी ब्लाउज व सुहागिन स्त्री का उपहार स्व पार्वती सिंह व मां स्व माधुरी सिंह व पिता स्व सुरेन्द्र नाथ सिंह के याद में कपड़े का उपहार देकर महन्त की मां व राजा महाराजा पुजारी को सम्मानित किया गया। बाद में भोज का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जल पुलिस यस डी आर यफ, यलओ जोन के साहसिक कार्य करने वाले जवान , पत्रकार, समाजसेवी शामिल रहे। आयोजन में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश सिंह नाहर, विनोद कुमार शर्मा, डॉ सम्राट अशोक मौर्य, भारती सिंह एडवोकेट, सूबेदार मेजर आर पी शुक्ला, सूबेदार दलजीत सिंह, अभय कुमार सिंह एडवोकेट, परम जीत कौर, परमिनदर कौर, प्रियंका तिवारी, समाजसेवी अनुराधा मौर्य,गायक मोहन शास्त्री, ज्योतिषाचार्य पंडित आषुतोष, अजय कुमार सिंह, ओमप्रकाश सैनी , अंकुर पाण्डेय आदि आयोजन जल पुलिस के विशेष रूप से सहयोग रहा, उक्त कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी मानव मेहरोत्रा ने दी।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal