विश्वनाथ शुक्ला
अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान NH- 27 से लता मंगेशकर चौके तक धर्म पथ बनाया गया था, अब इसका विस्तार किया गया है। यह लता चौके से होते हुए सरयु नदी के तट (पुराने पुल) तक किया गया है। पहले 65 करोड़ की लागत से इसका सुंदरीकरण और चौड़ीकरण किया जाना था, लेकिन अब यह रकम 45 करोड़ बढ़ा दी गई है। अब धर्म पथ के निर्माण में 110 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। हालांकि इस संबंध में कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिकारी कुछ भी बोलने इंकार कर रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब दो किमी. लंबे पथ में सर्विस लेन की चौड़ाई पूर्व में सात मीटर स्वीकृत थी। इस लेन की चौड़ाई बढ़ाकर दस मीटर कर दी गयी है। इसके कारण पहले अनुमानित बजट साढ़े पांच से बढ़ाकर 14 करोड़ हो गया है। इसी तरह से आरसीसी ड्रेन के निर्माण की लागत भी बढ़कर सवा तीन करोड़ से पौने 13 करोड़ हो गई है। वहीं फैक्ट्री मेड काबल पाथ वे की लागत भी चार गुना बढ़ गई है। यह धनराशि पहले करीब ढ़ाई करोड़ थी, जो कि करीब 11 करोड़ हो गयी है। मुख्य मार्ग में मीडियन की ऊंचाई बढ़ाकर स्टील रेलिंग के निर्माण के प्रस्ताव के कारण इसकी लागत 24 लाख से बढ़कर दो करोड़ हो गयी है। इसके अलावा आईओटी व साउण्ड सिस्टम के प्रस्ताव के चलते लागत ढ़ाई करोड़ अतिरिक्त धनराशि पुनरीक्षित आगणन में बढ़ गयी है। कर्व इन सीटू में 44 लाख से करीब दो करोड़ हो गयी है। इसके अलावा पूर्व निर्मित चार लेन सड़क पर दो किमी तक सतह सुधार में भी करीब डेढ़ करोड़ की राशि का इजाफा हो गया है।अतिरिक्त जमीन अधिग्रहण में पांच करोड़ की धनराशि बढ़ी।धर्म पथ की इस योजना में पहले अतिरिक्त जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव नहीं था, लेकिन योजना में विस्तार होने के चलते जमीन का अधिग्रहण किया गया। इस अधिग्रहण के एवज में पांच करोड़ की अतिरिक्त धनराशि का भी इजाफा हुआ है।साढ़े 17 करोड़ लग रहा जीएसटी मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी प्राइज में बढ़ोत्तरी हो गयी है। यह धनराशि पहले करीब 11 करोड़ थी, जो कि अब साढ़े 17 करोड़ हो गयी है। इस तरह से करीब छह करोड़ की धनराशि बढ़ गयी। वहीं विद्युत यूटीलिटी शिफ्टिंग में छह करोड़ की प्रस्तावित राशि बढ़कर पौने 13 करोड़ हो गयी है। इस प्रकार इस मद में भी पौने सात करोड़ का इजाफा हो गया। इस योजना में वन विभाग की ओर से पौधरोपण का नया प्रस्ताव शामिल किए जाने से करीब 56 करोड़ की अतिरिक्त राशि बढ़ गई।