बदलता स्वरूप गोण्डा। 1 अक्टूबर 2024 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ के जुपिटर हाल में पेरिस ओलंपिक एवं पैरा ओलंपिक खेल के पदक विजेता व प्रतिभागियों के साथ-साथ जनपद के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम में जनपद के पांच ताइक्वांडो खिलाड़ी उत्कर्ष सिंह, नवनीत सिंह, अंश दुबे, दिव्यांश गुप्ता व कार्तिक शर्मा सम्मिलित होंगे। ताइक्वांडो सचिव डा.प्रत्यूष राज ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा उनके समक्ष पेरिस ओलम्पिक व पैरालंपिक खेल के पदक विजेता व प्रतिभागियों से मिलने व उनके सम्मान समारोह में सम्मिलित होने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और उनके अंदर और अच्छा प्रदर्शन करने की भावना बढ़ेगी। जनपद के ये समस्त खिलाड़ी राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित कर उत्तर प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर चुके हैं। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले खिलाड़ियों को जिला प्रशासन के अधिकारियों व उपक्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर समेत स्टेडियम के समस्त स्टाफ व खेल प्रेमियों ने बधाइयां दी।
मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे पांच ताइक्वांडो खिलाड़ी
बदलता स्वरूप गोण्डा। 1 अक्टूबर 2024 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ के जुपिटर हाल में पेरिस ओलंपिक एवं पैरा ओलंपिक खेल के पदक विजेता व प्रतिभागियों के साथ-साथ जनपद के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम में जनपद के पांच ताइक्वांडो खिलाड़ी उत्कर्ष सिंह, नवनीत सिंह, अंश दुबे, दिव्यांश…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





