महेन्द्र कुमार उपाध्याय
बदलता स्वरूप अयोध्या। रामलीला का भूमि पूजन चन्द्रशेखर उपाध्याय उर्फ लल्लन, शैलेन्द्र उपाध्याय, महेन्द्र उपाध्याय के द्वारा संपन्न हुआ। जिसे पूरा अयोध्या के विधायक और विशेष अतिथि राजीव कुमार ने किया। अयोध्या की रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) फाउंडर महासचिव शुभम मलिक ने बोला कि आज अयोध्या की रामलीला के छठे संस्करण के भूमिपूजन का अध्ययन पूरा हुआ है हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है अयोध्या की रामलीला को इतने बरस हो गए हैं पता ही नहीं चला अयोध्या की रामलीला भगवान श्री राम और भगवान बजरंगबली के आशीर्वाद से संपन्न होती है फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक और महासचिव शुभम मलिक ने बोला अयोध्या की रामलीला आज विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है और इसे विश्व की सबसे बड़ी रामलीला राम भक्तों ने बनाया है हमारा अयोध्या की रामलीला करने का एक ही उद्देश्य रहता है जो राम भक्त घर बैठ कर देखते हैं उनको एक सुंदर रामलीला दिखाएं और हर वर्ष हमारी कोशिश रहती है की अयोध्या की रामलीला और अच्छे से अच्छा दिखाएं और अयोध्या की रामलीला पिछले साल 36 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने अपने घरों में बैठकर देखा था। अयोध्या की रामलीला का जन्म कोरोना काल में हुआ था इसकी परमिशन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दी थी पूरी दुनिया में एकलौती रामलीला हुई थी कोरोना काल में जिसको हर वर्ष दूरदर्शन दिखाता है इस वर्ष भी दूरदर्शन दिखा रहा है हर साल की भांति अयोध्या की रामलीला का इस वर्ष छठा संस्करण 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर को पूरा होने जा रहा है जिसमें देश भर के कई गणमान्य हस्तियां अयोध्या की रामलीला देखने भगवान राम के जन्म भूमि अयोध्या में पधारेंगे।

Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal