महेन्द्र कुमार उपाध्याय बदलता स्वरूप अयोध्या। भारत के हर हिंदू को संकल्पित होना पड़ेगा, तभी राम राज्य पुन: स्थापित हो सकता है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का संकल्प पूरा होना एक ऐसी गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि है, जिसकी कोई दूसरी मिसाल नहीं मिलती। यह बात गुरुवार को श्री लक्ष्मण किला मंदिर में आयोजित श्री मद्भागवत कथा के दौरान कथा व्यास श्री बालाजी सेवा धाम नागौर पीठाधीश्वर और महामंडलेश्वर आचार्य बजरंग दास महाराज ने श्रोताओं से कही। भगवत कथा के सातवें दिन आचार्य बजरंग दास ने कहा “यह कितनी बड़ी उपलब्धि है, इसे इससे समझा जा सकता है कि विश्व की कोई भी प्राचीन सभ्यता आक्रांताओं की ओर से ढहाए और कब्जाए गए अपने धर्म-संस्कृति के केंद्रों को फिर से हासिल नहीं कर सकी। कुछ तो इसलिए नहीं कर सकीं, क्योंकि आक्रांताओं का मुकाबला करते-करते उनका नामोनिशान ही मिट गया। हमने अपने आत्मबल से असंभव को संभव कर दिखाया। इसी कारण यह कहा जा रहा है कि 22 जनवरी, 2024 भारत की सांस्कृतिक स्वतंत्रता का दिन है। इसी के साथ भारत ने नवयुग में प्रवेश किया।”राम नगरी बन रहा आध्यात्मिक केंद्र आचार्य बजरंग दास ने कहा ” भगवान का जिस दिन प्राण प्रतिष्ठा थी, उस दिन राम नगरी नहीं नहीं अपितु पूरा विश्व एक हो गया। सभी हिंदू एक हो गए। उत्साह और उमंग चारों ओर व्याप्त था। जो राम मंदिर को लेकर देश के कोने-कोने में देखने को मिल रहा था। यह स्वाभाविक ही है कि दुनिया के वे क्षेत्र भी ऊर्जा और उत्साह से भरे हुए थे, जहां भारतीय अथवा भारतवंशी रहते है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का सपना पूरा होने से चहुंओर हर्ष के साथ असीम संतोष का भाव भी देखने को मिल रहा है, लेकिन हमें संतुष्ट नहीं होना है और देश को नई दिशा देनी है। राम नगरी आध्यात्मिकता का केंद्र बन रहा है। ऐसे समय में हम सब हिंदुओं को एक बार फिर एकजुट होना होगा, अबकी बार हमें हिंदू राष्ट्र के लिए एकजुट होना होगा। पूर्णाहुति के साथ समाप्त होगी श्रीमद् भागवत कथा अयोध्या के लक्ष्मण किला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। श्री बालाजी सेवा संस्थान नागौर के तत्वाधान में कथा का आयोजन 18 से 24 अक्टूबर तक किया जा रहा है। कथा का समापन शुक्रवार को हवण पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा। कथा का श्रवण करने के लिए राजस्थान, मध्यमप्रदेश, महाराष्ट्र,पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के हजारों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हुए है।
