विश्वनाथ शुक्ला
अयोध्या।जय श्रीराम राम, जय सरयू मैया और जय नागेश्वरनाथ के जयकारों से अयोध्या गुंजायमान है। आज भोर से ही 5 लाख भक्त सरयू स्नान कर नागेश्वरनाथ महोदव का जलाभिषेक कर रहे हैं। इसके साथ ही श्रीरामलला, हनुमानगढ़ी, कनक भवन आदि मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा।पूर्णिमा स्नान का मुहुर्त 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक है। इसके बावजूद अधिकांश श्रद्धालु आज ही सरयू स्नान कर अपने घरों को लौट जाऐंगे। अयोध्या में गुरुवार को भोर में कोहरा घना होने के कारण जहां एक ओर श्रद्धालुओं को स्नान और दर्शन-पूजन में परेशानी हुई।वहीं पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सुरक्षा में काफी मशक्कत करना पड़ रहा है। हालांकि सुबह 7 बजे के बाद कोहरा कुछ कम हुआ। मेला क्षेत्र की सुरक्षा के लिए एटीएस सहित सभी सुरक्षा ऐजेंसिया सक्रिय हैं।ड्रोन और जल पुलिस भी सुरक्षा में सक्रिय है।पूर्णिमा मेले के मुख्य स्नान में लाखों श्रद्धालु पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाकर डेढ़ किलोमीटर लम्बे सरयू तट पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण कर रहे हैं और अनुष्ठान पूर्ण करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ नागेश्वर नाथ, कनक भवन, हनुमान गढी, राम जन्म भूमि और श्री राम बल्लभा कुञ्ज सहित प्रमुख मंदिरों की ओर लगातार बढ़ रही हैं (जहाँ भीड़ के दबाव के चलते दर्शनार्थियों को जत्थे जत्थे में छोडा जा रहा है।अयोध्या में हर ओर धार्मिक जयघोष, हवन-पूजन और प्रवचन के कार्यक्रम से समूचा वातावरण धार्मिक बना हुआ है । इस बीच कल्पवासी भी कल्पवास और उपवास का उद्यापन आंवले के वृक्ष के नीचे पूजन-अर्चन से कर रहे हैं। आज परम्परागत ढंग से सभी मंदिरों में देव दीपावली भी मनाई जायेगी और दिन ढलते ही सरयू मां की फूल बंगले की झांकी सजाकर महा आरती की जायेगी।एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। किसी भी भक्त को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। इसके सख्त निर्देश गए हैं।
अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा स्नानः घने कोहरे में राम मंदिर छिपा, लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी
विश्वनाथ शुक्लाअयोध्या।जय श्रीराम राम, जय सरयू मैया और जय नागेश्वरनाथ के जयकारों से अयोध्या गुंजायमान है। आज भोर से ही 5 लाख भक्त सरयू स्नान कर नागेश्वरनाथ महोदव का जलाभिषेक कर रहे हैं। इसके साथ ही श्रीरामलला, हनुमानगढ़ी, कनक भवन आदि मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा।पूर्णिमा स्नान का मुहुर्त 16…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





