26 नवंबर को जनकपुर रवाना होगी, 3 दिसंबर को पहुंचेगी, 6 को सीता संग राम विवाह होगा
विश्वनाथ शुक्ला
बदलता स्वरूप अयोध्या। रामसेवकपुरम में 18 नवंबर को धूमधाम से श्रीराम का तिलक उत्सव सम्पन्न हुआ। विवाह के मंगल गीतों से अयोध्या गुलजार हो उठी। समारोह में तिलक चढ़ाने आए नेपाल के प्रतिनिधि मंडल में मधेश प्रांत के सीएम सतीश कुमार सिंह सहित 500 लोग 501 प्रकार के नेग लेकर आए। वैदिक मंत्रों के बीच दो घंटे के ज्यादा चले समारोह में पूरे समय आनंद छाया रहा। अब इस समारोह के बाद राम बारात की तैयारियां हो रही हैं।यात्रा का पूरे मार्ग में जगह-जगह स्वागत होगा।अयोध्या ने 26 नवंबर को राम बारात दो रथ, दो बस और एक दर्जन छोटे वाहनों के साथ रवाना होगी। यात्रा का पूरे मार्ग में जगह-जगह स्वागत होगा। यह यात्रा विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज की अगुवाई में रवाना होगी। जबकि राजा दशरथ की भूमिका निभाने वाले श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत रास सीधे विवाह समारोह में जनकपुर में शामिल होंगे। यह बारात 3 दिसंबर को जनकपुर पहुंचेगी। जहां 3 दिन के मांगलिक कार्यक्रमों के बाद राम विवाह छह दिसंबर को होगा। इस समारोह की तैयारियां जनकपुर में अभी से बहुत धूमधाम से चल रही हैं।रामबारात 9 दिसंबर को अयोध्या लौटेगी।विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि विवाह के बाद रामबारात 9 दिसंबर को अयोध्या लौटेगी। इस बारात में करीब एक सौ संत-महंत बाराती बनकर अयोध्या से जनकपुर के लिए रवाना होंगे। यह रामाबारात हर 5 साल पर विहिप और धर्म यात्रा महासंघ की ओर से निकलती है।अयोध्या में 12 मंदिरों से निकलेगी धूमधाम से रामबारात इस बीच अयोध्या में 6 दिसंबर को धूमधाम से 12 मंदिरों में रामबारात निकलेगी। बारातों के नगर भ्रमण के बाद उनके लौटने पर मंदिरों में सीतराम विवाह की रस्म धूमधाम से होगी। कनक भवन, दशरथ महल, रंग महल, विअहुति भवन, जानकी महल, रामहर्षण कुंज, रामसखी मंदिर, हनुमत निवास, दिब्यकला कुंज आदि मंदिरों में बारात निकलने की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। लक्ष्मण किला और श्रीरामवल्लभाकुंज में यह उत्सव खास तरह से मनाया जाता है।श्रीरामवल्लभाकुंज में रामकलेवा महोत्सव देखने के लिए भक्तों को पूरे साल इस दिन का इंजतार रहता है

Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal