बदलता स्वरूप पटना। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक आहूत हुई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बिहार के विभिन्न जिले से आए हुए पार्टी के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा आने वाले 2025 के विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए हर सदस्य को बूथ स्तर पर क्रियाशील होना होगा। मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए पशुपति पारस ने कहा हमारी पार्टी बिहार के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी प्रारंभ कर चुकी है। सभी ज़िला अध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। आगे उन्होंने कहा हमारी पार्टी आम कार्यकर्ताओं की वज़ह से अत्यधिक मजबूत होगी और बिहार वासियों की सेवा करेगी। बैठक में मौजूद थे बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस कुमार, सूरज भान सिंह तथा श्रवण अग्रवाल आदि।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal