बदलता स्वरूप गोण्डा। 24 अगस्त 2024 को एक महिला द्वारा थाना नवाबगंज पुलिस को सूचना दी गई कि उसने अपना मकान 05 माह पूर्व किराये पर दिया था उसमें से दुर्गन्ध आने पर जाकर देखा तो किराये पर रह रही महिला का शव पड़ा था। उक्त सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारियों द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट, डाग स्क्वायड को घटना स्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी थी। शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया था। शव के शिनाख्त हेतु सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। प्रचार प्रसार के क्रम में रविशंकर पुत्र स्व0 छोटेलाल निवासी ग्राम पकड़ीतर मौजा अब्दालपुर थाना सोराव प्रयागराज ने शव की शिनाख्त अपने पत्नी के रूप में की। मृतक के पति रविशंकर की तहरीर पर थाना नवाबगंज पर अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त घटना में वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा था जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा 15,000 का नगद पुरस्कार घोषित किया गया था। जिसके क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा साक्ष्यों के आधार पर घटना कारित करने के हत्याभियुक्त अनिल उर्फ मो0 अनश पुत्र मो0 सलमान निवासी ग्राम पुरैनी थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को लोलपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर उसके निशानदेही से आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबंगज पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal