, ,

पद्म भूषण स्वo राम विलास पासवान के मूर्ति अनावरण समारोह में वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा की यादें हुई तरोताजा

दिवंगत राम विलास पासवान के देश हित में किए कार्यों की चर्चा युगों युगांतर तक होती रहेगी – डॉ अरविन्द वर्मा बदलता स्वरूप अलौली। इस प्रखंड के शहरबन्नी गांव में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा आयोजित भव्य मूर्ति अनावरण समारोह के अवसर पर उपस्थित हजारों हज़ार लोगों में वह भी थे जिनसे वर्षों पूर्व अलौली…

2 minutes

Read Time

दिवंगत राम विलास पासवान के देश हित में किए कार्यों की चर्चा युगों युगांतर तक होती रहेगी – डॉ अरविन्द वर्मा

बदलता स्वरूप अलौली। इस प्रखंड के शहरबन्नी गांव में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा आयोजित भव्य मूर्ति अनावरण समारोह के अवसर पर उपस्थित हजारों हज़ार लोगों में वह भी थे जिनसे वर्षों पूर्व अलौली की धरती पर केंद्रीय मंत्री रहे राम विलास पासवान से अंतरंग बातचीत हुई थी, वो हैं वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवी डॉ अरविन्द वर्मा। डॉ वर्मा ने अपनी पुरानी यादों को तरोताजा करते हुए शहरबन्नी में मीडिया से कहा मुझे आज खुशी हो रही है कि मैं पद्म भूषण स्वo राम विलास पासवान की मूर्ति पर पुष्पांजलि कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं। पुराने लम्हों की यादें तरोताजा हो गई। उनकी सोच एवं सपने को साकार करने में उनके अनुज पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस रात दिन एक कर दिए हैं। इसके लिए मैं पशुपति कुमार पारस को साधुवाद देता हूं। आगे डॉ वर्मा ने कहा रामविलास पासवान भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक थे। वे लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में केन्द्रीय मंत्री भी रहे। वे सोलहवीं लोकसभा में बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वह 9 बार लोकसभा सांसद तथा 2 बार राज्यसभा सांसद रहे। रामविलास पासवान उपभोक्ता मामलात मंत्री, भारत सरकार पद बहाल 26 मई 2015, पुनः 30 मई 2019 – 8 अक्टूबर 2020 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री कार्यकाल 2004 – 2009 प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह केन्द्रीय खनिज मंत्री कार्यकाल 2001 – 2002 प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी केन्द्रीय सूचना एवं प्रचारण मंत्री कार्यकाल 1999 – 2000 प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारत के रेलमंत्री कार्यकाल 1996 – 1998 हाजीपुर से सांसद। राम विलास पासवान का जन्म 5 जुलाई 1946 को शहरबन्नी,खगड़िया, बिहार में हुई थी। उनका देहावसान 8 अक्टूबर 2020 को उम्र 74 वर्ष में हुई थी। डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा अब तो वे इस धरती पर नहीं हैं, पर उनके कार्य कलापों की चर्चा युगों युगांतर तक होती रहेगी।