कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

अमित शरण बॉबी
बदलता स्वरूप फतेहपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने कहा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर के बारे में राज्यसभा में बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की है, यह टिप्पणी न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक अद्वितीय विरासत का अपमान है बल्कि उन करोड़ो भारतीयों का भी घोर अपमान है जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते हैं। एक संवैधानिक पदाधिकारी द्वारा इस तरह के बयान बेहद अपमानजनक है जो हमारे गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है। डा० भीमराव अम्बेडकर समानता, न्याय और हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धान्तों के प्रतीक है उनके नाम को कलंकित करने का कोई भी प्रयास इन मूल्यों का अपमान है और हमारे राष्ट्र की सामाजिक स‌द्भाव के लिये खतरा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, पूर्व मंत्री के निर्देश पर जनपद के कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुयेअमित शाह के इस्तीफे और उनकी आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिये सार्वजनिक माफी की मॉग करते हैं कि उपरोक्त प्रकरण में कार्यवाही कराई जाए। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, सलीम खाँन, हम्माद हुसैन, शब्बीर,
नफीस, सहान, आशीष गौड एडवोकेट, अहमद खान, ममनून अहमद, ओमप्रकाश गिहार उमेश जोहरी, अमित श्रीवास्तव शाहनवाज, चन्द्र प्रकाश लोधी एडवोकेट, मो अकरम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।