नारी शक्ति के बिना राष्ट्र निर्माण असंभव – बलजीत संघ ने मनाया रक्षा बंधन उत्सव –

नानपारा, बहराइच। आज नानपारा नगर में रक्षाबंधन उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर नानपारा के तत्वाधान में हमीरवासिया के प्रांगण में मनाया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति एवं स्वयंसेवक बंधुओ ने प्रतिभाग किया। एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधते हुए एक- दूसरे की रक्षा का संकल्प लिया। नगर प्रचारक बलजीत जी के उद्बोधन से सभी कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भर गया। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति के बिना किसी भी राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। आज नारियों को रानी लक्ष्मीबाई,रानी चेन्नम्मा, महारानी अहिल्याबाई होलकर आदि बनने की आवश्यकता है। मनुस्मृति का उल्लेख करते हुए बताया कि जब मनुस्मृति थी उसे समय सीता, सावित्री ,लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई आदि अनेक महिलाओं ने उच्च शिक्षा प्राप्त की एवं देश एवं समाज को एक दिशा देने का काम किया। आज समय, कालखंड की परिस्थिति को देखते हुए नारी शक्ति को आगे आना होगा एवं समाज में बढ़ रही लव जिहाद एवं धर्मांतरण को रोकने में अपनी महती भूमिका भी अदा करनी होगी। रक्षाबंधन कार्यक्रम के पश्चात सभी ने सहभोज का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह आनंद ने किया। कार्यक्रम में जसप्रीत, अवधेश, राहुल, हर्षित, समरप्रीत, पूर्व विधायक दिलीप, अजमेरी , राजेश , पंकज , अरविंद , बबलू सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।




