क्रिसमस डे की पूर्व सन्धा पर प्रभु ईसा मसीह का मनाया जन्मदिन

बदलता स्वरूप गोन्डा। मंगलवार को रोजवुड इण्टर कालेज में क्रिसमस डे की पूर्व सन्धा पर प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा ईसा मसीह की झांकी प्रस्तुत की गयी। जिसमे कक्षा नर्सरी, एल केजी, यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने सेंटा क्लाज तथा परियो के परिधान में मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। सेंटा क्लाज ने सभी छात्र-छात्राओं को गिफ्ट दिया एंव बच्चो ने केक काट कर प्रभु ईसु का जन्म दिवस मनाया। विद्यालय संस्थापक राकेश पाण्डेय, प्रबंधक अमित पाण्डेय एंव प्रधानाचार्या सरिता पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि क्रिसमस का अर्थ है प्रेम, करूणा और दूसरो क प्रति दया की भावना। यह त्यौहार हमें शांति का संदेश देता है।