इसरार अहमद
बदलता स्वरूप, श्रावस्ती। जनपद में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जिसमें सगे चाचा ने 5 साल की मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर फरार हो गया। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 15000 का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने शनिवार की आधी रात आरोपी चाचा को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले सगे चाचा ने अपने 5 साल के मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चाचा की तलाश शुरू की। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी नेपाल भागने की फिराक मे है।शनिवार की देर रात गिरंट थाना क्षेत्र के देवरा गांव के पास नहर पुल से पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने भागते हुए पुलिस पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया. जवाबी कार्यवाही मे मुठभेड़ के दौरान आरोपी चाचा घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।
पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 15000 का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम ने शनिवार की रात आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया था।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal