पर्यावरण विज्ञान विभाग और प्रकृति सुधा के द्वारा प्रकृति चेतना यात्रा का हुआ शुभारंभ

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
बदलता स्वरूप अयोध्या। पर्यावरण विज्ञान विभाग और प्रकृति सुधा के द्वारा प्रकृति चेतना का शुभारंभ किया गया। गंगा से गोमती तक की यह यात्रा पर्यावरण के प्रति जागरूकता को लेकर है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में फ़िल्म अभिनेता और निर्माता यजुवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा अब पर्यावरण को लेकर चिंतन करने का समय नही है, उस पर एक्शन लेने का समय आ गया है। अगर अभी भी हम नही सुधरेंगे तो बहुत देर हो जाएगी। इस अवसर पर अभिनेता ने कहा नदियाँ हमारी माँ हैं और कोई भी अपनी माँ को गन्दा कैसे कर सकता है। इस यात्रा के विषय में शिवेंदु शेखर मिश्र ने बताया कि वाराणसी में गंगा नदी से शुरू यह साइकिल यात्रा लखनऊ में गोमती नदी के तट पर समाप्त होंगी। पांच सौ किलोमीटर की इस यात्रा में लगभग बीस हज़ार बच्चों और पांच हज़ार किसानों से संवाद स्थापित किया जायेगा और उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया जायेगा। इस मौके पर साइकिल द्वारा प्रकृति चेतना यात्रा में साइकिल के माध्यम से बृजेश, सूरज, शिवेंदु शेखर, गौरव, विकास और निश्चल वाराणसी से लखनऊ की दूरी तय करते हुए पर्यावरण संरक्षण की संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर नदियों के संरक्षण पर आधारित फ़िल्म ‘एक अंक’ का प्रदर्शन भी किया गया। फ़िल्म में सन्देश के जरिये बताया गया है अगर नदियों को साफ सुथरा नहीं बनाया जायेगा तो हमारा जीवन भी संभव नहीं होगा। इस कार्यक्रम में प्रकृति चेतना यात्रा की जर्सी और लोगो का भी अनावरण किया गया।
इस कार्यक्रम में पर्यावरण विभाग के हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट डॉ. विनोद कुमार चौधरी, सिद्धार्थ शुक्ला, ललित कला संस्थान की रचना श्रीवास्तव, अनुराग सिंह, भारतीय जनता पार्टी के युवामोर्चा के मंत्री शुभेंद्र सिंह के साथ बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे।