महेन्द्र कुमार उपाध्याय बदलता स्वरूप अयोध्या। टाइनी टॉट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हृदय में राम पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अयोध्या के प्रथम नागरिक महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, विद्यालय की निर्देशिक बिन्नी सिंह, प्रधानाचार्य अजय कुमार, मुक्ति श्रीवास्तव इस कार्यक्रम के संयोजक शाश्वत पाठक स्कूल के सभी छात्र -छात्राएं एवं शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे। मुख्य अतिथियों का स्वागत विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का आरंभ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा भगवान राम को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं मनमोहक भजन प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के नन्हें मुन्नें छात्रों द्वारा प्रभु श्री राम के जीवन पर आधारित सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्रों से हर हृदय में बसने वाले राम पर चर्चा की, छात्रों ने भी अपनी जिज्ञासा के अनुसार हृदय में राम पर मुख्य अतिथि से प्रश्न पूछे तथा मुख्य अतिथि द्वारा उन प्रश्नों के समुचित उत्तरों ने छात्रों की जिज्ञासा को शांत किया। तत्पश्चात विद्यालय की निर्देशिका द्वारा छात्रों को प्रभु श्री राम के आदर्शों व मूल्यों का अनुकरण करने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि के साथ-साथ सोशल मीडिया जगत के प्रमुख हस्तियों जैसे हर्ष वर्धन पटेल, शशांक त्रिपाठी का आगमन भी हुआ इन सबको मीडिया जगत में अनुकरणीय कार्य करने के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं महापौर के द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि को अपना अमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया गया।
