बदलता स्वरूप गोण्डा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पी जी कॉलेज गोंडा में हिंदी दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया। संगीत विभाग की छात्राओं ने शिक्षिका किरन पाण्डेय एवं स्वेता सिंह के निर्देशन में उपस्थित अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता रश्मिरथी के तृतीय खंड पर भावयुक्त नाटक का मंचन किया, जिसे देखकर पूरा ऑडिटोरियम ताली की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए हिंदी विभाग की अध्यक्षा डा. अमिता श्रीवास्तव ने हिंदी दिवस मनाये जाने के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रभाषा हिंदी के समुचित विकास पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के मध्य में महाविद्यालय की व्यवस्थापिका डा. आनंदिता रजत एवं उप प्रचार्या डा. नीलम छाबडा ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इसी क्रम में महाविद्यालय के ऑफिस एवं पुस्तकालय के कर्मचारियो को भी अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं के बीच कबीर के दोहों पर आधारित एक अन्ताक्षरी प्रतियोगिता एवं कवि समेल्लन का आयोजन किया गया। अतिथिगणों में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गोंडा के प्रवक्ता डा. दिनेश शुक्ला, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा की वन्दना शुक्ला एवं आराधना मिश्रा तथा सरयू प्रसाद पाण्डेय कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज गोंडा की प्रतिभा वर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गोंडा तथा सरयू प्रसाद पाण्डेय कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज गोंडा की छात्राओं के ग्रुप के बीच दोहों पर आधारित एक अन्ताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे प्रथम स्थान सरयू प्रसाद पाण्डेय कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज गोंडा के ग्रुप को, द्वितीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा के ग्रुप को तथा तृतीय स्थान स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गोंडा के ग्रुप को प्राप्त हुआ। सरयू प्रसाद पाण्डेय कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज गोंडा ग्रुप की छात्रा गौरी मिश्रा, सोमल यादव, आसमा एवं रंजना मौर्या को प्रथम स्थान के लिए, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा के ग्रुप की छात्रा साक्षी मिश्रा, आराध्या त्रिपाठी, खुशी मिश्रा, एवं अंशिका पाण्डेय को द्वितीय स्थान के लिए तथा तृतीय स्थान के लिए स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गोंडा ग्रुप की छात्रा जागृति तिवारी, काजल मौर्या, साक्षी शर्मा एवं जानकी देवी को तृतीय स्थान के लिए महाविद्यालय की व्यवस्थापिका डा. आनंदिता रजत ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत में हिंदी विभाग की अध्यक्षा डा. अमिता श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन ज्ञानस्थली गीत एवं राष्ट्रगान गाकर हुआ। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन एकता तिवारी ने किया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. हरप्रीत कौर, डा. सीमा श्रीवास्तव, डा. मौसमी सिंह, डा. नीतू सिंह, गीता श्रीवास्तव, डा. आशु त्रिपाठी, डा. रश्मि द्विवेदी, सुनीता मिश्रा, सुनीता पाण्डेय, कंचनलता पाण्डेय डा. डी कुमार, डा. कुमकुम सिंह, सुवेंदु वर्मा, अर्जुन चौबे, प्रियंका त्रिपाठी, नेहा जायसवाल, सुषमा सिंह, हिमांशी शुक्ला, निधि मिश्रा, अरविन्द कुमार पाठक, मंगली राम, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, गंगेश त्रिपाठी, वन्दना मिश्रा, प्रीती श्रीवास्तव, वर्तिका श्रीवास्तव, रोली श्रीवास्तव, संध्या सिन्हा, मनोज सोनी, दिनेश मिश्रा, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, संतोष आदि उपस्थित रहे।
