इनैलो बसपा गठबंधन प्रत्याशी बलराज सभ्रवाल को मिला 36 बिरादरी का समर्थन

कमल हंदूजा
हरियाणा, हिसार। उकलाना हल्का से बसपा इनैलो से गठबंधन प्रत्याशी बलराज सभरवाल विशाल स्तर पर पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे है। बलराज सभ्रवाल ने ग्राम किरमारा में बाइक रैली के माध्यम से ग्राम में चुनाव प्रचार हेतु पहुंचे। ग्राम में पहुंचने पर उनका ग्रामवासियों ने फूल मालाओं के साथ पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मध्य जिला प्रधान सतबीर ने बताया की बलराज सभ्रवाल जनता के बीच में रहने वाले जनसेवक है ये नेता नही है यह हमारे हल्के की सभी समस्याओं को हरियाणा विधानसभा में पहुंचाने का कार्य करेगे और हमारे हल्के उकलाना की आवाज हरियाणा विधानसभा में बुलंद करेगे जिस से क्षेत्र की सभी समस्याओं का निपटान होगा और हल्का अत्याधिक प्रगति करेगा। हल्के में अनेकों स्थानों पर जलपान का कार्यक्रम भी हल्का वासियों द्वारा आयोजित किए गए थे।इस मौके पर उकलाना हल्का से बसपा इनैलो गठबंधन प्रत्याशी बलराज सभ्रवाल ने बताया की प्रदेश में जहा भी जिस भी ग्राम में जाए वहा गढ़े ही गढ़े है। बेरोजगारी दर बढ़ती जा रही है। प्रदेश में एवं हल्के में अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जिस से प्रदेश की जनता अत्याधिक परेशान है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं है सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है। इनैलो बसपा गठबंधन सरकार जल्द ही जनता के सहयोग एवं आशीर्वाद से जल्द ही सभी समस्याओं को खत्म करने का कार्य करेगी। इस मौके हल्का प्रधान कलीराम खेदड़,बसपा हल्का प्रधान भजन लाल एवं समस्त इनैलो बसपा समस्त कार्यकारिणी के सदस्य उपस्तिथ रहे।