आनन्द गुप्ता/आकाश जायसवाल
बदलता स्वरूप बहराइच। जिले में गणेश महोत्सव विर्सजन पहले से भी ज्यादा मनमोहन तरीके से किया गया। इस दौरान गणपति जी की मूर्ति के साथ बैण्डबाजा, झॉकी व महिलाओं द्वारा भजन करते हुये व गुलाल से सराबोर होते हुये भगवान गणपति जी की प्रतिमा का झिंगहा घाट पर विसर्जन किया गया।भगवान गणेश के स्वागत में जगह जगह पुष्प व गुलाल वर्षा के साथ भक्तगणों में भगवान गणेश की पूजन कर आरती कर आशीर्वाद लिया। वहीँ दूसरी ओर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम लीला कमेटी अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल एवं उनकी धर्मपत्नी सुधा टेकड़ीवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा भक्तों के लिए प्रति वर्ष की तरह इस बार भी शीतल जल एवं चाय का विशाल प्रबन्ध किया गया था। यहाँ से निकलने वाले भगवान श्री गणेश के लाखों भक्तों को श्रद्धा पूर्वक विनम्रता और सहजता के साथ दी जा रही चाय की चुस्कियां थकान कम कर गणेश भक्तों में पुनः जोश भरने का काम कर रही थी। रंग गुलाल के साथ डीजे की धुन पर गणेश भक्तों ने गणेश जी के उल्लास में झूम झूम कर नृत्य कर विदाई दी। भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं आरती भजन करके भक्तगणों ने भव्य स्वागत के साथ ही तरह-तरह के भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरण किया। यहाँ नगर पालिका परिषद अधिशाषी अधिकारी प्रमिता सिंह , राधा रमण यज्ञसैनी, राहुल राय, राधेश्याम त्रिपाठी, संतोष अग्रवाल, कमलशेखर गुप्ता, विनय जैन, जितेंद्र अग्रवाल जय जय, मनोज गुप्ता, संजय, शिवम, रामकिशोर, जगदम्बा, प्रकाश गुप्ता, अरविंद, राजकुमार, सरदार कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही।