ग्राम मतलोढ़ा,भनभोरी, छान में बसपा इनैलो गठबंधन प्रत्याशी बलराज सभ्रवाल का भव्य स्वागत

कमल हंदूजा
हरियाणा, हिसार। इनेलो बसपा गठबंधन प्रत्याशी बलराज सभ्रवाल जिसके चुनाव प्रचार की चर्चा का विषय पूरे उकलाना की जनता मे बना हुआ है। वे अपनी तूफानी दौरों के साथ उकलाना के अंदर चुनाव प्रचार कर रहे है।वे चुनाव प्रचार करने हेतु हल्का के ग्राम सरहेड़ा, मतलोडा, भनभोरी, छान, संदलाना, सोथा, भाड़ा,पनिहारी, सरसाना, ज्ञानपूरा, बयानाखेडा, ढाड, खरक पूनिया, बधावड़ में पहुंचे। वहा पहुंचने पर ग्रामवासियों ने उकलाना हल्का से बसपा इनैलो गठबंधन प्रत्याशी बलराज सभ्रवाल का भव्य स्वागत किया। अनेकों स्थानों पर जलपान के कार्यक्रम भी आयोजित हल्का वासियों ने किया। इनैलो बसपा गठबंधन प्रत्याशी बलराज सभ्रवाल ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि जिस तरह से लोगो का स्नेह एवं साथ मिल रहा है उस से यह निश्चय हो गया है की यह मेरी ओर पार्टी की विजय नहीं होगी अपितु पूरे उकलाना की जनता की विजय होगी क्योंकि लोग कांग्रेस एवं भाजपा के शासनकाल से पूरी तरह परेशान हो चुके है चाहे वह कांग्रेस के भ्रष्टचार की बात हो चाहे वह भाजपा के लोगो को पोर्टल के माध्यम से परेशान करने के बात हो। इन दोनो सरकारों ने हर वर्ग को परेशान करने का कार्य किया। कांग्रेस किसी कार्यकर्ता की पार्टी नही है पिता पुत्र ही पूरी तरह जनता को अपनी भ्रष्ट नीति में ग्रस्त करना चाहते है और वही भाजपा केवल 5 किलो राशन देकर जनता को रेवड़ी बाटने का कार्य कर रही है। लेकिन जनता ने इनकी सभी नीतियां पहचान चुकी है और इनैलो बसपा गठबंधन सरकार को प्रदेश की बागडोर देने का मन बना चुकी है क्योंकि उकलाना हल्का के निवासी अनेकों समस्या से परेशान है परंतु जल्द ही जनता के सहयोग एवं आशीर्वाद से उकलाना प्रदेश में अन्य क्षेत्रों के लिए एक कुशल आदर्श का कार्य करेगा। इस मौके पर बसपा एवं इनैलो के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।