आर्यन प्रताप सिंह को मिला बी0 एससी0 में कुलपति स्वर्ण पदक

बदलता स्वरूप गोन्डा। श्री अवधराज सिंह स्मारक महाविद्यालय बिशुनपुर बैरिया गोंडा के छात्र आर्यन प्रताप सिंह को डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के 29 वें दीक्षांत समारोह में बी0एस0सी0 में संपूर्ण विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक 3859/4200 प्राप्त करने पर उत्तर प्रदेश की कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व योगेन्द्र उपाध्याय उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश शासन व प्रो. प्रतिभा गोयल कुलपति डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के द्वारा कुलपति स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। आर्यन के इस उपलब्धि पर महाविद्यालय संस्थापक डॉ नागेंद्र प्रताप सिंह व प्रबंधक डॉ बबिता सिंह ने शुभकामनाएं दी और कहा कि आर्यन के इस उपलब्धि से पूरा महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित हो रहा हैं और आगे भी छात्र व छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महाविद्यालय सदैव तत्पर रहेगा। आर्यन की इस उपलब्धि पर उनके पिता डा. विनय कुमार सिंह व माता डा. माया सिंह ने पुत्र की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। आर्यन की इस उपलब्धि पर प्रो अभय कुमार सिंह प्राचार्य साकेत महाविद्यालय अयोध्या, प्रो आर के पांडे प्राचार्य एल बी एस पी जी कॉलेज गोंडा, प्रो आशीष प्रताप सिंह सचिव क्रीडा परिषद डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, प्रो अमूल्य कुमार सिंह छात्र कल्याण अधिकारी साकेत महाविद्यालय, प्रो अशोक मिश्र मुख्य नियंता साकेत महाविद्यालय, प्रो ए के राय डीन, प्रो आर बी एस बघेल मुख्य नियंता एल बी एस गोंडा, डॉ रेखा शर्मा, प्रो जितेंद्र सिंह, डा धीरेंद्र बहादुर सिंह प्राचार्य अवधराज सिंह स्मारक महाविद्यालय, शनि सिंह, कुंवर सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, पंकज सिंह, राहुल सिंह , रवि, अभिषेक, राज किशोर, सुरेश शर्मा इत्यादि लोगो ने शुभकामनाएं दीं।