महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या, 21 सितंबर 2024: भारतीय संस्कृति में गाय आदि काल से ही पूजनीय रही है और इसके साथ जनमानस की बहुत सारी मान्यताएं एवं आस्था जुड़ी है। इन्हीं आस्था और सम्मान को देखते हुए आदरणीय, शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने गौ-ध्वज स्थापना भारत यात्रा की शुरुआत 22 सितम्बर को देश की पावन भूमि अयोध्या से करने जा रहे हैं। अयोध्या से शुरू होकर यह यात्रा देश के सभी अंचलों तक होगी और देशवासियों को एक साथ जोड़ेगी। अयोध्या में इस पावन कार्य के लिए कई पूजनीय धर्म गुरु हिस्सा लेंगे और सभी का नेतृत्व शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी करेंगे। यह यात्रा पूरे एक माह की होगी जो देश के सभी अंचलों से होते हुए जनमानस को जोड़ेगी।देशव्यापी गौ-ध्वज स्थापना भारत यात्रा के सन्दर्भ में शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने कहा, देश में हम गायों के निरादर को लेकर चिंतित है। भारतीय संस्कृति में गाय को माँ स्थान दिया गया है। मगर लोग थोड़े से स्वार्थ के लिए दूसरों की भावनाओं को आहत करते हैं। हम चाहेंगे की लोग इस गौ ध्वज स्थापना भारत यात्रा जुड़े पूजनीय गौ माता को उसका गौरव व सम्मान दिलाएं।