बदलता स्वरूप गोण्डा। समाजवादी पार्टी के जनपद कार्यालय पर समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारीयों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शहान अख्तर राईनी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन तथा विशिष्ट अतिथि युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरफराज हुसैन “सोनू” रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष शहान अख्तर राईनी ने अपने सम्बोधन कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवजन सभा पार्टी की रीढ़ है। मिशन 2027 हेतु सभी साथियों को संगठित होकर संघर्ष करना चाहिए। शहान अख्तर ने कार्यक्रम में आये सभी साथियों तथा वरिष्ठ नेतागण को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन युवजन सभा के जिला महासचिव तारिक चौधरी ने किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरफराज हुसैन सोनू ने कहा कि युवजन सभा पार्टी को ऐरावत दस्ता है और यह संघर्ष की कोख से निकला हुआ संगठन है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दिया। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद पप्पू, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष मो. अफजल खां, प्रदेश सचिव विनोद श्री., प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के अध्यक्ष त्रिवेणी मिश्रा, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रामकुमार शुक्ला “विद्यार्थी”, मजदूर सभा के सोमनाथ तिवारी, लोहिया वाहिनी के पंकज गोस्वामी डिजिटल विंग के ‘राजेश मिश्रा आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अन्त में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दिया तथा हर संघर्ष में साथ देने के लिए आसवस्त किया। कार्यक्रम में बृजेश यादव, आदित्य यादव, संदीप दूबे, शशांक यादव, इरफान अनूर खान, मतीन सिद्धिकी रवि यादव, पंकज मौर्या, शैलेन्द्र सिंह, अमजद खां, विपिन शुक्ला, हरिओम तिवारी, महीद खान, देशराज भारती, मो0 कफील अन्सारी, आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।