वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा के पक्ष में किया प्रचार

बरवाला में भाजपा के पक्ष उमड़ी भीड़ ने लगाई रणबीर गंगवा की जीत पर मोहर

कमल हंदूजा बदलता स्वरूप हरियाणा-हिसार। वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने बरवाला से भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। बिश्नोई ने धांसू, बरवाला तथा मिल गेट में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा के पक्ष उमड़ी भीड़ ने उनकी जीत पर मोहर लगा दी है। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में उमड़े अपार जनसमूह को देखकर मैं यह कह सकता हूं कि रणबीर गंगवा विजय रथ पर सवार है और बरवाला से उनकी जीत तय है। जनसभाओं में युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं ने जमकर भारत माता के जयकारे लगाए। पूरा क्षेत्र भाजपा के झंडों से सराबोर हो गया। जनसभाओं के उपरांत रणबीर गंगवा ने नियाणा, खोखा, खरकड़ी तथा बरवाला ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जगह-जगह रणबीर गंगवा का फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया। युवाओं ने संकल्प लिया कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे और रणबीर गंगवा को बरवाला से विधायक बनाकर चंडीगढ़ भेजेंगे। अपने संबोधन में भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा ने जनता को भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी और उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा को पुन: सत्ता में देखने के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा कि अगर आप अगले 10 दिन और मेहनत कर देंगे, तो आपकी डबल इंजन की सरकार हर गरीब के घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उन्हें सशक्त करने का काम करेगी। गंगवा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा को ऊंचा उठाने और युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची सरकारी नौकरी देने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की पहचान भ्रष्टाचार है, जबकि भाजपा ने प्रदेश की जनता के विकास के लिए काम किया है। युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं कीपहुंची भीड़ ने अपने जोश से गंगवा को भी यह विश्वास दिलाया कि इस बार बरवाला में भी कमल खिलाकर देंगे। इस अवसर पर राजन मेहता, अजय जांगड़ा, रमन मेहता, गुलशन भूटानी, जोगिंदर पाहुजा, सोनू चोपड़ा, टीटू वाधवा, अजय मित्तल मनोहर लाल, एमसी जयप्रकाश, एमसी रामनिवास गर्ग, महावीर सिंह, परवीन सोनी,पूर्व पार्षद राजेश रोड़ा, पूर्व पार्षद दर्शन, अश्वनी गुंदली ,पार्षद राधेश्याम गुंदली, सुरेश गोयल मंडल महामंत्री बीजेपी बरवाला,कृष्ण लाल सोनी , तरुण मेहता एडवोकेट, देवेंद्र शर्मा सीएम विंडो इंचार्ज, हनी नागपाल ,बुधराम गुप्ता, महेश शर्मा मंडल अध्यक्ष,पवन शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष ,डॉ देशराज, रविंद्र मिल गेट मंडल अध्यक्ष, राकेश गंगवा ,बिट्टू पंच, कृष्ण वर्मा ,सतीश गिल, ईश्वर सेन, कुलदीप सैनी, मदन लाल गिरधर, मदन चावला, मनोहर जावा, डॉक्टर राज मेहता, गुलशन मेहता, गुलशन मुंजाल, डॉक्टर बंटी तनेजा , अनिल भैरव, राहुल चोपड़ा, सुनीता रेड्डू अध्यक्ष महिला मोर्चा, अनीता मजोका ,डॉ नरेश गोरखपुरिया, नरेश महता मंडल सयोंजक आजाद नगर मंडल, चंद्रभान गाँधी,सतीश जग्गा, राजकुमार मैदान, पिंकी खन्ना, जय किशन गिरधर,विनोद गिल राजली,सुरेश जाखड़ भाजपा नेता,विम्पिन लोहिया,परमोद सिवाच,सुभाष धारीवाल,हवासिंह जांगरा, सुभाष ठेकेदार राजली, मुकेश मित्तल, डॉक्टर कुलदीप शर्मा,अनूप सैनी ,बलबीर सैनी, रोहतास सैनी, ऋषि महाराज, काकू पार्षद वार्ड नंबर 8, बली नई, दविंदर सैनी,सतबीर लंबोरिया,विपिन लोहिया, महेश शर्मा, देशराज वर्मा, देवेंद्र शर्मा, आदि उपस्थित थे।