नितिश कुमार तिवारीबदलता स्वरूप भिनगा, श्रावस्ती। जनपद में देहात इंडिया द्वारा विकास खंड जमुनहा के 19 ग्राम पंचायत के बाल हित धारकों के साथ भिनगा के डीपीआरसी सभागार में क्षमता वृद्धि कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम बाल संरक्षण समित,विद्यालय प्रबंधन समिति,न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के सदस्यों व बाल संरक्षण पर काम करने वाली संस्था के साथियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति,विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को वी.एल.सी.पी.सी,एस.एम.सी के गठन, जिम्मेदारियां एवं क्रियानवयन के बारे मे जागरूक करना है और वी.एल.सी.पी.सी,एस.एम.सी को गाँव स्तर पर बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गठित किया है। उपरोक्त कार्यक्रम मे देहात इंडिया से मो. इमरान ने बाल संरक्षण कानून की जानकारी दिया। एक्शन ऐड संस्था से मोहम्मद तारिक अहमद ने बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे बालश्रम, बाल विवाह, बाल यौन शोषण और शिक्षा के अधिकार पर चर्चा किया। वहीं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विश्राम पासवान ने प्रतिभागियों को बाल अधिकारों की सुरक्षा के उपायों, कानूनी प्रावधानों और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस कार्यक्रम मे ग्राम प्रधान, सदस्य, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। देहात इंडिया का यह कदम ग्रामीण समुदायों में बच्चों की सुरक्षा और विकास को सुनिश्चित करने के लिए क्षमता वृद्धि कार्यशाला का आयोजन कराया गया। जिसमे देहात इंडिया से टीम से मो. यूसुफ जिला समन्वयक पवन कुमार, सरोज पटेल, श्री पाल, सरोज देवी,सार्जन वर्मा, हंसराम आदि ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal