कांग्रेस कार्यालय पर महान नेताओं की मनाई गई जयंती

बदलता स्वरूप गोण्डा। जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री और स्वतंत्रता सेनानी स्व. मसूरियादीन पासी की जयंती मनाते हुए ध्वजा रोहण किया गया और उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी निकाली गई और शास्त्री चौराहे पर स्थिति शास्त्री जी की प्रतिमा और गांधी पार्क स्थिति गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी युग नायक थे, आज उनके विचारों से कोसों दूर रहने वालों को भी देश के साथ विदेशों में भी उनके चरणों में शीश झुकाकर माल्यार्पण करना पड़ता है यही गांधी विचारधारा की प्रासंगिकता है, इसी तरह देश के दूसरे प्रधानमंत्री त्याग तपस्या की प्रतिमूर्ति भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री का नारा जय जवान जय किसान आज भी जन जन की जुबान पर है, स्वर्गीय मसूरियादीन पासी आजादी आंदोलन में सक्रिय रहते हुए कई बार जेल गए, आज़ादी के बाद संविधान सभा के सदस्य रहे और सांसद बने, हम कांग्रेस जन आज इनके जन्मदिन पर कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। विचार गोष्ठी को प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुभाष पांडे, सेवादल प्रमुख प्रद्युम्न शुक्ला, अनु जाति जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनकर, सभासद शाहिद अली कुरेशी, महासचिव अरविंद शुक्ला, अविनाश मिश्रा, उपाध्यक्ष संतोष ओझा, सैयद अली पीसीसी सदस्य राम श्रृंगार भारती, वाजिद अली, इरशाद हुसैन, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव निजाम हासमी, नाजिम सरदार वसीम सिद्दीकी, जरनिल हयात ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, राज बहादुर सिंह, राहुल सिंह, संतराम पाल, हरी राम वर्मा, भगौती सोनी, वंशीधर वर्मा प्रधान, सर्वदमन सिंह, गुडडू सिंह कोडर, संतोषी लाल तिवारी, अंजुम अली, सेवादल राजू, जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।