बदलता स्वरूप गोण्डा। आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्य्क्ष अरशद हुसैन की अध्यक्षता मे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी व पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती एक गोष्ठी आयोजित करके मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने महात्मा गाँधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उनको याद किया। कार्यक्रम मे राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा सरफराज सोनू ने कहा महात्मा गाँधी जी का जो संदेश विश्व को सत्य और शांति का दिया आज भी दुनिया उसी रास्ते पर चल रही है। प्रदेश सचिव विनोद श्रीवास्तव ने पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के उस नारे के बारे मे बताया जो युवाओ और किसानो मे क्रांति लाने का काम किया जय जवान जय किसान। कार्यक्रम मे राष्ट्रीय सचिव लोहिया पवन सिंह, महासचिव राजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद पप्पू, जय चन्द सिंह, बलराम यादव, जे पी श्रीवास्तव, शिव सम्पत सिंह, जिला प्रवक्ता जावेद मंटू, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अफजल खान, युवजन सभा अध्यक्ष शहान अख्तर, पिछड़ा वर्ग संजय साहू, विजय पासवान, यार मोम्हमद, मेराज अहमद प्रदेश सचिव युथ, सोमनाथ तिवारी मजदूर सभा, अभिषेक चिंतक, संतोष तिवारी, विक्रम शर्मा, अयोध्या चौहान, मुराद अली कायम अली, मो तुफैल, विनोद मिश्रा, बृजेश यादव, इशाक, रईस, अनवर, हीरा लाल और सैकडो समाजवादी उपस्थित रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal