श्री राम आश्रम के पूर्वाचार्य को संत,धर्माचार्यों ने नमन कर दी श्रद्धांजलि

महेन्द्र कुमार उपाध्याय

बदलता स्वरूप अयोध्या। राम कोट स्थित श्री राम आश्रम के पूर्वा चार्य श्री प्रभु नाथ शास्त्री जी की ५वीं पुण्य तिथि पर संत,धर्माचार्यों ने नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस पुनीत अवसर पर संत,महंतो,भक्तो का भंडारा संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में संत,महंतो,भक्तो,अतिथियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। श्री राम आश्रम के यशस्वी पीठाधीश्वर स्वामी श्री जय राम दास जी महाराज द्वारा सभी समागत संतो,महंतो,अतिथियों को अंग वस्त्र,दक्षिणा भेंट,विदाई प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पावन अवसर पर श्री मणि राम दास जी की छावनी के उत्तराधिकारी महंत श्री कमल नयन दास शास्त्री जी महाराज, रंग महल पीठाधीश्वर स्वामी श्री राम शरण दास जी महाराज,सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी नाका के श्री महंत राम दास जी महाराज, रंग वाटिका के श्री महंत हरसिद्ध शरण जी महाराज,करूणानिधान भवन के श्री महंत राम जी दास जी महाराज,मंगल भवन पीठाधीश्वर श्री कृपालु राम भूषण दास जी महाराज,श्री लाल साहेब दरबार के श्री महंत राम नरेश शरण जी महाराज,श्री राम प्रिया कुंज के श्री महंत उद्धव शरण जी महाराज,नगर निगम अयोध्या के यशस्वी महापौर श्री महंत गिरीश पति त्रिपाठी जी,तीर्थ छेत्र ट्रस्ट के महामंत्री श्री चंपत राय जी,श्री गोपाल जी,श्री अनिल मिश्र जी, महाराज,भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री कमलेश श्रीवास्तव जो, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता जी के सुपुत्र भाजपा नेता श्री अमल गुप्ता जी,पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन सिंह जी,सी,ओ,अयोध्या श्री आशुतोष त्रिपाठी जी,कोतवाली प्रभारी अयोध्या श्री मनोज कुमार शर्मा जी,प्रभारी निरीक्षक थाना राम जन्मभूमि श्री देवेन्द्र पाण्डेय जी सहित अन्य भक्त उपस्थित रहे।