कर्नलगंज-गोंडा। अब बालिकाओं, छात्राओं व महिलाओं को गुड टच, बैड टच का प्रशिक्षण देने के लिए पुलिस टीम बनाई गई है जो उन्हें जागरूक करेगी। स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाली बालिकाओं, छात्राओं और महिलाओं के लिए शोहदों, मनचलों से निपटने तथा आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित करने की पुलिस टीम बनाई गई है। जो स्कूल कॉलेज में जाकर बालिकाओं, छात्राओं को प्रशिक्षित कर रही है। शुक्रवार को टीम ने अलग अलग स्कूलों में जाकर टीम ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि महिला उप निरीक्षक खुशबू श्रीवास्तव महिला आरक्षी पारुल को टीम में शामिल किया गया है। महिला बीट प्रणाली सुदृढ़ीकरण व मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को चित्रगुप्त इण्टर कॉलेज में जाकर बालक बालिकाओं को किसी भी आपात स्थिति या राह चलते मनचलों व शोहदों से निपटने का गिर सिखाया। पुलिस टीम ने विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थय सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, साइबर हेल्प लाइन 1930 गुड टच, बैड टच महिला संबंधी अपराध के बारे में जानकारी दी गई।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal