वरदानेश्वर नन्दी महराज का जनपद में आगमन

अमित शरण बॉबी

बदलता स्वरूप फतेहपुर। वरदानेश्वर नन्दी महराज का जनपद फतेहपुर आगमन हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल की अगुवाई में वरदानेश्वर नन्दी बाबा जी का आज जयपुर से चलकर फतेहपुर जनपद में आगमन हुआ। इसको लेकर फतेहपुर जनपद के सभी शिवभक्त, नन्दी भक्तों में गजब का उत्साह रहा। नन्दी भक्त अजय सिंह “रिंकू लोहारी जिला पंचायत सदस्य भिटौरा मंडल प्रभारी ने बताया कि नन्दी महराज जी का वजन 4 कुंटल, 27 किलो होने की वजह से क्रेन द्वारा गाड़ी से उतरवाकर तांबेश्वर मंदिर प्रांगण में रखवाई गई। सुनियोजित कार्यक्रम 07- अक्टूबर, 2024 दिन सोमवार के अंतर्गत प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त पंडित राघवेंद्र ने प्रातः 10:00 बजे से लेकर 11:30 बजे तक का बताया, प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व नन्दी महराज जी का भ्रमण प्रातः 07:00 बजे तांबेश्वर मंदिर से शुरू होकर सभी प्रतिष्ठित मंदिर होते हुए नन्दी बाबा की सवारी 10 बजे तक नन्दी चौराहा, तांबेश्वर नगर पहुंच जायेगी। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत कन्या भोज एवम भंडारा प्रारम्भ हो जायेगा। जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने बताया कि पूरे दिन भंडारा चलने के उपरांत शाम को भव्य भजन-कीर्तन एवं रात्रि जागरण का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में समस्त जनपद एवं नगरवासी को आमंत्रित किया गया है। वरदानेश्वर नन्दी बाबा के शुभ आगमन में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, मनोज मिश्र ‘मनु’, अजय सिंह “रिंकू लोहारी”, डॉ अतुल त्रिवेदी, विनय तिवारी, संजय पाण्डेय, सावन गुप्त, विनोद सिंह चंदेल, अनुभव शुक्ला, छोटे पण्डित, आदि नन्दी भक्तों ने नन्दी महराज जी को मूर्ति उतरवाकर हर्ष व्यक्त किया।