पूर्व मुख्यमंत्री बिहार कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का स्थापना एवं अनावरण हुआ

अमित शरण बॉबी

बदलता स्वरूप फतेहपुर। कर्पूरी ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री बिहार की प्रतिमा का स्थापना एवं अनावरण डाक बंगला के निकट कर्पूरी ठाकुर चौराहा अबू नगर की जन्म शताब्दी एवं सर्दी नवरात्र के उपलक्ष्य में आज भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल एवं पूर्व विधायक विक्रम सिंह व विधायक विकास गुप्ता ने सामूहिक रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया एवं मूर्ति का अनावरण किया। सविता समाज उत्थान सेवा समिति के जिला अध्यक्ष शंकर लाल सविता संरक्षक शिव प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजोल सेन प्रवक्ता रामाश्रय आर्य महासचिव राम किशोर पोशाक अध्यक्ष बृजेश सेन उप संरक्षक कामता प्रसाद उपाध्यक्ष अशोक कुमार आलोक कुमार डॉक्टर वीरेंद्र कुमार संजय सिंह नंदवंशी अनिल कुमार दिनेश कुमार जगदीश सिंह प्रदीप कुमार एवं चेतन यादव कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उद्घाटन के उपरांत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विधायक एवं जिलाध्यक्ष ने भारत रत्न जगनायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन प्रकाश पर परिचय डाला और उनके बारे में विस्तार से चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में उनके नाम से चौराहा जाना जाएगा इससे हमें बड़ी खुशी हो रही है कि बहुत दिनों बाद जननायक कर्पूरी ठाकुर चौराहा पर आज प्रतिमा विराजमान हुई। इस अवसर पर नगर पालिका के सभासद विनय तिवारी ऋतिक पाल मुन्नी लाल संजय लाल धीरू श्रीवास्तव चेतन यादव नीता देवी शारदा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे वही प्रसाद वितरण का कार्यक्रम अटेवा संगठन के द्वारा किया गया जिसमें अटेवा संघ के अध्यक्ष निधन सिंह संगठन मंत्री मुकेश मौर्य कोषाध्यक्ष देवेंद्र पांडे अटेवा महामंत्री महेंद्र कुमार मौर्य सुनील सविता प्रवक्ता अजयकांत प्रजापति शिक्षक राजकुमार लोधी अध्यक्ष देव बाबा महेंद्र सिंह उपाध्यक्ष बाबा कीर्ति कुमार पाल प्रधानाचार्य अरविंद विश्वकर्मा अटेवा मीडिया प्रभारी राजेंद्र सविता शिक्षक विजयपाल सविता पंकज सविता उमेश चंद आनंद सुशील सविता श्रवण सविता पंकज सविता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।