रामलीला में धनुष यज्ञ परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला ने दर्शकों का मन मोहा

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
बदलता स्वरूप अयोध्या। राजेंद्र निवास पर श्री अयोध्यास्थ राम लीला महोत्सव समिति के संयोजकत्व में संचालित राम लीला मंचन में मंडली के कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ एवं परशुराम, लक्ष्मण संवाद की लीला का मनोहारी मंचन किया गया। लीला मंचन का उद्घाटन श्री राम कुंज के पीठाधीश्वर डॉ रामानंद दास महाराज द्वारा भगवान श्री राम, लक्ष्मण जी को तिलक, आरती, पुष्पहार अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह, आरएसएस के गंगा सिंह, राम कचहरी मंदिर के महंत एवं श्री आञ्जनेय सेवा समिति के अध्यक्ष शशिकांत दास महाराज, सह नगर कार्यवाहक सूरज पांडेय, अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज, कोतवाली प्रभारी अयोध्या मनोज कुमार शर्मा, लक्ष्मण घाट चौकी प्रभारी जगन्नाथ मणि त्रिपाठी, नयाघाट चौकी प्रभारी विजयंत मिश्रा द्वारा भगवान का तिलक, आरती, पुष्पहार अर्पित कर पूजन अर्चन किया गया। श्री अयोध्यास्थ राम लीला महोत्सव समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बधाई भवन के महंत राजीव लोचन शरण महाराज द्वारा मुख्य अतिथि डॉ रामानंद दास महाराज का अंग वस्त्र, पुष्पहार अर्पित कर सम्मान किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष डॉ प्रभाकर मिश्र द्वारा विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह का सम्मान अंग वस्त्र, पुष्पहार अर्पित कर किया गया। रंग मंच व्यवस्थापक चंद्र कांत अवस्थी द्वारा महंत शशिकांत दास महाराज का सम्मान अंग वस्त्र, पुष्पहार अर्पित कर किया गया। आरएसएस के गंगा सिंह का सम्मान मिंटू पांडेय द्वारा अंग वस्त्र, पुष्पहार अर्पित कर किया गया। सम्मान के इसी क्रम में अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश महाराज का सम्मान चंद्रकांत अवस्थी द्वारा अंग वस्त्र, पुष्पहार अर्पित कर किया गया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा का सम्मान अंग वस्त्र, पुष्पहार अर्पित कर चन्द्र कांत अवस्थी द्वारा किया गया। लक्ष्मण घाट चौकी प्रभारी जगन्नाथ मणि त्रिपाठी एवं नया घाट चौकी प्रभारी विजयंत मिश्र का सम्मान मिंटू पांडेय एवं राजू अवस्थी द्वारा अंग वस्त्र, पुष्पहार प्रदान कर किया गया। नवीन शर्मा को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। श्री अयोध्यास्थ रामलीला महोत्सव समिति के तत्वाधान में संचालित ही रही भव्य राम लीला भक्तों, दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। राम लीला मंचन का दर्शन करने लीला प्रेमी, दर्शक, भक्त नित्य लीला स्थल पर बड़ी संख्या में एकत्र हो रहे हैं। समिति के पदाधिकारी लीला मंचन को दिव्यता, भव्यता प्रदान करने हेतु अथक परिश्रम कर रहे हैं। लीला मंचन नित्य रात्रि ८बजे से प्रारंभ होकर रात्रि ११ बजे तक संचालित हो रहा है।